बीजेपी कल जारी करेगी चुनावी घोषणापत्र, ABP न्यूज के पास Exclusive जानकारी, ये मुद्दे हो सकते हैं शामिल
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 02:06 PM (IST)

बीजेपी कल अपना घोषणापत्र जारी करेगी. एबीपी न्यूज को सूत्रों के हवाले से बीजेपी के घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं की जानकारी मिली है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस घोषणापत्र में बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर के संकल्प को फिर दोहराया है. यही नहीं इसमें धारा 370 और समान नागरिक संहिता को खत्म करने के लिए सभी कदम उठाने की बात कही गई है.