बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
ABP News Bureau | 20 May 2019 06:02 PM (IST)

एबीपी न्यूज ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से खास बातचीत की है. नड्डा ने दावा किया है कि बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में सभी सीटें जीतने वाली है.