चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
'हिंदू आतंकवाद' का शब्द कौन लेकर आया? इस सवाल पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान, देखिए
ABP News Bureau | 01 Apr 2019 05:12 PM (IST)

बीजेपी 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्द का कथित तौर पर इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधती रही है. पिछले महीने भोपाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद शब्द की उत्पत्ति करके न सिर्फ हिंदू समाज को बदनाम किया, बल्कि तुष्टीकरण का रास्ता अपनाते हुए राष्ट्रवादी तत्वों को भगवा आतंकवाद के नाम पर जेल में ठूंस दिया, लेकिन न्यायालय ने इन राष्ट्रवादियों को ससम्मान दोषमुक्त कर दिया है.