BJP के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला, बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
ABP News Bureau | 01 May 2019 05:24 PM (IST)

वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश जिस तरफ जा रहा है वो काफी खतरनाक है. इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार को इस लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक बताया. देखिए क्या कहा है यशवंत सिन्हा ने.