घोषणा पत्र जारी करने से पहले BJP अध्यक्ष अमित शाह ने किया पीएम मोदी का स्वागत
ABP News Bureau | 08 Apr 2019 12:15 PM (IST)

बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया. इस घोषणा पत्र को बीजेपी ने संकल्प पत्र का नाम दिया. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस संकल्प पत्र के एलान के दौरान, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली जैसे कई दिग्गज मंच पर मौजूद रहे.