सुषमा स्वराज के निधन से देश के लोग गमजदा, अमित शाह ने पार्थिव शरीर पर लपेटा कमल का झंडा, हुए भावुक
ABP News Bureau | 07 Aug 2019 01:36 PM (IST)

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर कमल का झंडा लपेटकर उन्हें अंतिम विदाई दी. इस अवसर पर वह भावुक भी हो गए. बता दें कि सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की उम्र में निधन हो गया. एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन हुआ है. रात करीब 12.30 बजे सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित घर ले जाया गया. सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जंतर-मंतर स्थित उनके आवास पर उनका अंतिम दर्शन किया जा सकेगा. आज शाम करीब तीन बजे लोधी रोड पर सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार होगा.