दिल्ली: नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी ने डाला वोट, कहा- जैसी प्रजा, वैसा नेता
ABP News Bureau | 12 May 2019 09:16 AM (IST)

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 164 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 18 महिलाएं हैं. बीजेपी की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं.