लोकसभा में पीएम मोदी की एंट्री पर बीजेपी सांसदों ने खड़े होकर की नारेबाजी
shubhamsc | 06 Aug 2019 06:13 PM (IST)

राज्यसभा के बाद आज गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 से जुड़ा संकल्प और जम्मू पुनर्गठन विधेयक को चर्चा के लोकसभा में पेश किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज के प्रस्ताव और विधेयक भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 370 (1-बी) का उपयोग करते हुए कल एक संवैधानिक आदेश जारी किया है. जिसमें भारत के संविधान के सारे अनुबंध जम्मू कश्मीर के संविधान में लागू होंगे, अर्थात 370 हट जाएगी. जम्मू कश्मीर में जो अनुच्छेद 370 का उपयोग हो रहा है, उसे 370 (3) के तहत सीज करने के प्रस्ताव को अगर सदन अनुमति देता है, तो राष्ट्रपति इसे कल या परसों गैजेट द्वारा पास कर देंगे.