मुजफ्फरनगर में पहले से ही फर्जी वोट डाले जाते रहे हैं - बीजेपी विधायक संगीत सोम
ABP News Bureau | 11 Apr 2019 11:09 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा. बीजेपी नेता ने संजीव बालियान ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि मुजफ्फरपुर में बुर्के की आड़ में फर्जी वोट डाले जा रहे हैं. इस पर बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि यहां पहले से ही ऐसा होता आ रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है.