प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर PM मोदी बोले- साध्वी को मैं कभी मन से माफ नहीं कर पाउंगा
ABP News Bureau | 17 May 2019 04:43 PM (IST)

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने के बाद विवाद बढ़ा तो भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली. लेकिन मोदी सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े भी इस विवाद में कूद गए. अनंत कुमार हेगड़े ने ट्वीट करके कहा है, "मैं खुश हूं कि करीब सात दशक के बाद आज की पीढ़ी नए बदलाव के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है. इस चर्चा को सुनकर आज नाथूराम गोडसे अच्छा महसूस कर रहे होंगे." उनके इस बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये सब बयान उनकी निजी राय है. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि साध्वी को मैं कभी मन से माफ नहीं कर पाउंगा.