BJP के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने अयोध्या में किया मतदान, कांग्रेस, SP और BSP को बताया बेईमान
ABP News Bureau | 06 May 2019 11:54 AM (IST)
फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद लल्लू सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने निर्मल खत्री और सपा-बसपा गठबंधन ने आनंदसेन यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. तीनों लोगों के पास ही लंबा राजनीतिक अनुभव है और अयोध्या के कारण इस सीट पर देश भर की निगाहें भी रहती हैं.