ABP न्यूज पर देखिए बीजेपी नेता वरुण गांधी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 06:27 PM (IST)

बीजेपी नेता वरुण गांधी पिछले सात सालों से टीवी से दूर रहे हैं. इन सालों में उन्होंने किसी न्यूज चैनल से कोई एक्सक्लूसिव बातचीत नहीं की. लेकिन इतने समय के बाद आज एबीपी न्यूज से उन्होंने खास बातचीत की है और हर उस सवाल का भी जवाब दिया जो लोगों के मन में उठ रहे थे. उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पीएम मोदी और यूपी में सपा-बसपा गठबंधन पर सारे सवालों के जवाब दिए.