कश्मीर मसले पर बीजेपी नेता और पाकिस्तानी पत्रकार के बीच हुई जोरदार बहस, देखिए
ABP News Bureau | 27 Aug 2019 05:10 PM (IST)

G-7 शिखर सम्मेलन के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में मिले जहां पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने साफ-साफ कहा कि कश्मीर द्विपक्षीय मामला है जिसे भारत और पाकिस्तान आपस में सुलझा लेंगे. इस दौरान ट्रंप ने ये भी कहा कि दोनों देश के प्रधानमंत्री अच्छे हैं और भारत-पाक आपस में मिलकर मुद्दों को सुलझा सकते हैं. अब इस बात से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बिलबिला गए हैं और उन्होंने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है. इस मामले पर एबीपी न्यूज के शो में बीजेपी नेता सैयद जफर इस्लाम और पाकिस्तान के पत्रकार उमर अल्ताफ के बीच जोरदार बहस हुई.