Sheikh Rasheed के बेतुके बयानों पर BJP नेता शाहनवाज हुसैन का निशाना, कहा- शेख रशीद 'शेख-चिल्ली' हैं
ABP News Bureau | 03 Sep 2019 01:27 PM (IST)

पाकिस्तान की हालत इन दिनों खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है. जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के फैसलों से बौखलाए इमरान खान के मंत्री शेख रशीद ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में युद्ध हो सकता है. उन्होंने कहा कि हमें कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए. रशीद ने कहा कि हम खुशनसीब हैं कि हमारा दोस्त चीन हमारे साथ खड़ा है. शेख रशीद के इन्हीं बयानों पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें शेख-चिल्ली के नाम से जाना जाता है.