इसमें कोई शक नहीं है कि बंगाल के परिणाम इस बार सभी को हैरान कर देंगे- राम माधव
ABP News Bureau | 20 May 2019 02:09 PM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, "बंगाल के परिणाम सभी हैरान कर देंगे, हम वहां बहुत अच्छा करने की उम्मीद कर रहे हैं. सभी ने पीएम मोदी और बंगाल में बीजेपी के लिए जबरदस्त समर्थन देखा है." उन्होंने यह भी कहा, "हमें वास्तविक परिणाम की प्रतीक्षा करनी चाहिए, यह एग्जिट पोल से बेहतर होगा. शुरुआत से ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों के साथ-साथ कार्यक्रमों के लिए एक जबरदस्त लहर चल रही है."