आजम खान धरती पर कलंक, उनको हिंदू-मुस्लमान के अलावा कुछ नहीं सूझता- नरेश अग्रवाल
ABP News Bureau | 17 May 2019 10:03 PM (IST)

कभी समाजवादी पार्टी ने आजम खान के सहयोगी रहे नरेश अग्रवाल ने अब उन पर ही तीखा हमला बोला है. नरेश अग्रवाल ने कहा कि आजम खान धरती पर कलंक है, उनको हिंदू-मुस्लमान के अलावा कुछ सूझता नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आजम खान को रामपुर में मुस्लमान ही चुनाव हरा देगा.