Lok Sabha Elections 2019: बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने किया मतदान
ABP News Bureau | 19 May 2019 12:39 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के आज अंतिम चरण में सभी लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी क्रम में बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी मतदान किया. बता दें कि आज सातवें और आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है.