BSP सुप्रीमो के पीएम मोदी पर हमले के बाद बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- मायावती हताश और निराश हैं
ABP News Bureau | 13 May 2019 11:54 AM (IST)

मायावती और मोदी के बीच जंग छिड़ गई है. अलवर गैंगरेप को लेकर मोदी ने मायावती की राजनीति पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद मोदी पर मायावती ने भी निशाना साधा. मायावती ने कहा कि मोदी का दलित प्रेम फर्जी है. उनके इस बयान पर बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने पलटवार करते हुए कहा है कि ये बहनजी की हताशा और निराशा नहीं है तो क्या है.