मनोज सिन्हा का विवादित बयान, BJP कार्यकर्ताओं को उंगली दिखाने वालों को लेकर कही ये बात
ABP News Bureau | 19 Apr 2019 01:39 PM (IST)
बीजेपी नेता मनोज सिन्हा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया. मनोज सिन्हा ने कहा कि जो कोई भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को उंगली दिखाएगा उसकी उंगली काट दी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई बीजेपी के कार्यकर्ता को आंख दिखाएगा तो आंख सलामत नहीं रहेगी.