कैलाश विजयवर्गीय का ममता बनर्जी पर तंज, कहा- बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है
ABP News Bureau | 19 May 2019 11:55 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के शुरुआती चरण से ही बंगाल से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं. अब इसे लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा है. आज सातवें और आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है.