2019 चुनाव के लिए बीजेपी ने लॉन्च किया नया थीम सॉन्ग, कल जारी होगा पार्टी का घोषणापत्र
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 05:57 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सोमवार को अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर सकती है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक घोषणा पत्र में राम मंदिर, धारा 370, किसान, महिलाएं और गरीब अहम मुद्दे हैं. खबरों के मुताबिक बीजेपी अपने संकल्प पत्र में राम मंदिर बनाने का प्रयास, धारा 370 पर निर्णय, गौ सुरक्षा और संरक्षण पर कानून और 12वीं क्लास तक मिलिट्री की पढ़ाई अनिवार्य करने की घोषणा कर सकती है. इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी का नया थीम सॉन्ग रिलीज किया.