बीजेपी हमारी चुनावी जनसभाओं में अपने आवारा जानवरों को भेज रही है- मायावती
ABP News Bureau | 26 Apr 2019 06:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के उरई में आज महागठबंधन की संयुक्त जनसभा में बोलते हुए मायावती ने कहा कि अब तो बीजेपी के जो आवारा जानवर हैं, हमारी चुनावी जनसभा में छोड़े जा रहे हैं. कल कन्नौज में हमारी जनसभा थी. वहां हमारे आने से पहले बीजेपी के लोगों ने, ऐसे लगता है वहां शरारत के तहत आवारा जानवर को छोड़ा.