रायबरेली में प्रियंका गांधी ने दिखाए तीखे तेवर, कुछ इस अंदाज में साधा BJP पर निशाना
ABP News Bureau | 02 May 2019 01:04 PM (IST)

प्रियंका गांधी आज रायबरेली में प्रचार कर रही हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारी दुश्मन है और हम जीवन भर उनसे लड़ाई करेंगे. आज मायावती ने अपील की थी कि जनता कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बरबाद न करे. मायावती के इस बयान पर प्रियंका ने कहा कि जनता बहुत समझदार है.