उन्नाव मामला: 474 दिन बाद बीजेपी से बाहर हुए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
ABP News Bureau | 01 Aug 2019 09:39 PM (IST)
474 दिन बाद आखिरकार बीजेपी ने उन्नाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा ही दिया. पिछले साल 13 अप्रैल को सेंगर की गिरफ्तारी हुई थी पर पिछले एक साल से परिवार को धमकियां मिलती रहीं. पीड़िता और उसके परिवार ने सुरक्षा के लिए यूपी सरकार और प्रशासन को कई चिट्ठियां भी लिखी, लेकिन किसी ने पीड़िता की फरियाद नहीं सुनी.