राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' पर बीजेपी और कांग्रेस हुई आमने-सामने, देखिए
ABP News Bureau | 22 Apr 2019 06:06 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में जवाब दाखिल कर दिया है. राहुल ने माना है कि सुप्रीम कोर्ट ने पीएम को चोर नहीं कहा. ये उनकी पार्टी का राजनीतिक नारा है. चुनाव के गर्म माहौल में उन्होंने कोर्ट के आदेश की बात करते हुए गलती से इसे भी कह दिया. राहुल ने इसके लिए खेद जताया है और कहा है कि दोबारा ऐसा नहीं करेंगे. 27 पन्नों के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि उनका इरादा कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश करने का नहीं था.