बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट: मुंबई उत्तर सीट पर फंसा पेंच, सांसद किरीट सोमैया का नाम अभी तय नहीं
ABP News Bureau | 22 Mar 2019 09:54 AM (IST)

बीजेपी उम्मीदवारों की दो लिस्ट आ चुकी हैं इसी के साथ मुंबई में हलचल तेज हो गई है, मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने अपने कोटे की तीन सीट में से दो पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया. मुंबई उत्तर से गोपाल शेट्टी को टिकट दिया गया है. मुंबई उत्तर मध्य से पूनम महाजन चुनाव लड़ेंगी. लेकिन मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर पेंच फंस गया है. मुंबई उत्तर पूर्व सीट से बीजेपी के किरीट सोमैया सांसद हैं. दरअसल, किरीट सौमेया को लेकर ही विवाद जारी है, बीजेपी शिवसेना के गठबंधन के बाद शिवसेना के नेता किरीट सौमेया को टिकट ना देने पर अड़े हैं क्योंकि वो शिवसेना के मुखर आलोचक रहे हैं.