पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर वोटिंग के दौरान हुआ हमला
ABP News Bureau | 06 May 2019 09:25 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में वोटिंग के बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर भी हमला हुआ. बैरकपुर से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने हंगामा के बाद कहा कि मेरे ऊपर बाहर से आए टीएमसी के गुंडों ने हमला किया. वे लोग हमारे मतदाताओं को डरा रहे थे. मुझे चोट लगी है.