मणिशंकर अय्यर ने ब्लॉग लिखकर 'नीच' वाले बयान को बताया सही, BJP ने इस तरह से किया पलटवार
ABP News Bureau | 14 May 2019 01:18 PM (IST)

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने ''नीच'' वाले बयान को सही ठहराते हुए एक लेख लिखा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने महसूस कर लिया है कि वो चुनाव हार चुके हैं, इसलिए उन्होंने गाली देने के लिए मणिशंकर अय्यर को आगे कर दिया है.