लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के पटना साहिब से BJP उम्मीदवार रवि शंकर प्रसाद के प्रचार का एक दिन, देखिए
ABP News Bureau | 16 May 2019 01:35 PM (IST)

बिहार की राजधानी में दिग्गजों के बीच टक्कर है. शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट लगातार तीसरी बार बचाने के लिए चुनाव मैदान में हैं और उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है. पटना साहिब लोकसभा सीट पर कुल मिलाकर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस लोकसभा क्षेत्र में पूरा शहर और बाहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से आते हैं. हालांकि इसे मुख्य तौर पर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है.