बेहाल बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री बोलो- ड्रेनेज को लेकर चर्चा की है, कमी को जल्द दूर करेंगे
ABP News Bureau | 01 Oct 2019 12:51 PM (IST)

बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेशवर राय ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है, कहीं कुछ कमी लग रही है. ड्रेनेड व्यवस्था को लेकर अभी चर्चा हुई है, जो कमी है उसको जल्द दूर कर लिया जाएगा. बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर का हवाई दौरा किया था. पटना में एनडीआरएफ की छह टीमें तैनात हैं. इसके अलावा बिहार में राहत और बचाव कार्य में एयरफोर्स के दो हेलिकॉप्टर लगे हैं. वहीं यूपी में भी कुदरत का कहर जारी है. हालांकि दोनों राज्यों को इस आफत से आज राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश नहीं होने के आसार हैं. निरंतर मॉनसून की गतिविधि बिहार के ऊपर से धीरे-धीरे हट रही है.