उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान, कहा- EVM की सुरक्षा के लिए हथियार भी उठाना पड़े तो उठाइए
ABP News Bureau | 21 May 2019 05:33 PM (IST)

आरएलएसपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि आप अपने हथियारों के साथ ईवीएम को लूटने से बचाने की कोशिश करें. उन्होंने कहा कई जगह से खबरें आ रही हैं कि ईवीएम मशीन को अभी इधर से उधर किया जा रहा है. उन्होंने समर्थकों से कहा कि ईवीएम को बचाने के लिए हथियार भी उठाना पड़े तो उठाइए.