बिहार: पटना की बाढ़ में फंसा रिक्शा चालक, रोते हुए वीडियो वायरल
ABP News Bureau | 30 Sep 2019 12:51 PM (IST)
पटना में रिक्शा चालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है ये वीडियो पटना है. इस वक्त पटना समेत पूरे बिहार में बारिश ने आम जिंदगी को पूरी तरह से ठप कर दिया है. बिहार में भारी बारिश की तबाही जारी है और फिलहाल राहत की भी उम्मीद नहीं दिख रही है. राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में आज भी बारिश हो रही है. आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि बिहार में बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है.