Exit Poll के नतीजों पर बोले बिहार के लोग- यहां पर होगा कुछ बदलाव, UPA को मिल सकती हैं 10 सीट
ABP News Bureau | 20 May 2019 12:25 PM (IST)
एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर बिहार के लोगों का कहना है कि यहां पर कुछ बदलाव होगा, UPA को मिल सकती हैं 10 सीटें. एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में बीजेपी को 17 और जेडीयू को 11 सीटें मिल सकती हैं जबकि एलजेपी के खाते में छह सीटें जाने का अनुमान है. यानी बिहार में एनडीए 40 में से 34 सीटों पर जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है. वहीं महागठबंधन महज छह सीटों पर सिमट रही है. महागठबंधन में आरजेडी को तीन, कांग्रेस को दो और आरएलएसपी को एक सीट मिल सकती है. पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 31 सीटें जीती थीं, ऐसे में नीतीश कुमार की वापसी से तीन सीटों का फायदा हो रहा है.