बिहार: कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडे पर यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी
ABP News Bureau | 22 Feb 2017 01:24 PM (IST)
बिहार में एक नाबालिग दलित लड़की ने बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय और रिटायर्ड IAS अफसर के बेटे निखिल प्रियदर्शी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
पीड़ित लड़की बिहार के एक पूर्व मंत्री की बेटी है. उसने इंसाफ नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी भी दी है.
पीड़िता ने टीवी पर आरोप लगाया कि पांडेय सेक्स रैकेट चलाते हैं
पुलिस ने कहा कि पांडेय का नाम मुख्य संदिग्ध निखिल प्रियदर्शी के साथ केस में शामिल किया गया है. निखिल पेशे से एक कार डीलर है, जिसके पिता रिटायर्ड आईएएस अफसर कृष्ण बिहारी प्रसाद सिन्हा का नाम भी इस केस में है. पीड़िता ने टीवी पर आरोप लगाया कि पांडेय सेक्स रैकेट चलाते हैं.