बिहार: कटिहार की जनता से जानिए इस बार किन मुद्दों पर डाले गए वोट
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 05:54 PM (IST)

कटिहार के हाजीपुर इलाके में बने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, कुल 3 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं जहां मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. महिलाएं गोद में बच्चे लेकर वोट डालने पहुंची हैं. मतदाताओं का कहना है कि जो काम करेगा वोट उसी को देंगे.