लोकसभा चुनाव 2019: देखिए बिहार NDA कैंडिडेट लिस्ट की बड़ी बातें
ABP News Bureau | 23 Mar 2019 01:39 PM (IST)

बिहार में एनडीए ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया. बिहार एनडीए में बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि एलजेपी छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी ने दो बड़े नेताओं का टिकट काट दिया है. बीजेपी ने पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और शहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है. शाहनवाज हुसैन भागलपुर से पिछली वार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी थे.