बिहार: हाजीपुर से NDA उम्मीदवार पशुपति पारस का RJD पर बड़ा हमला, कहा- लालटेन युग समाप्त हो चुका है
ABP News Bureau | 06 May 2019 12:57 PM (IST)

रामविलास पासवान के छोटे भाई और हाजीपुर से एनडीए की ओर से पशुपति पारस चुनावी मैदान में हैं. पशुपति पारस ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनसे परिवार नहीं संभल रहा वो देश क्या संभालेंगे. पशुपति पारस अपने बड़े भाई और नरेंद्र मोदी के नाम पर बिहार में सबसे बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं. पशुपति पारस के मुताबिक देश में आज़ादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए इतनी कुर्बानियां दी हैं. पशुपति पारस का कहना है कि अब लोग राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वोट दे रहे हैं.