सीतामढ़ी में बाढ़ ने मचाई तबाही, भूंजा खाकर नरहा गांव के लोगों ने गुजारे दिन
shubhamsc | 28 Jul 2019 01:24 PM (IST)

बाढ़ और बारिश से बेहाल मधुबनी का नरुआर गांव और सीतामढ़ी का नरहा गांव. ABP संवाददाता आदर्श सिंह और निधि श्री झा ने गांव के लोगों का दर्द जाना. गांव के लोग परेशान हैं, कुछ लोग तो घर छोड़कर जाने के मजबूर हैं. सीतामढ़ी और मधुबनी के पास ही है समस्तीपुर जिला. इस जिले से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक, बागमती और करेह नदी उफान पर है. जिले के दस में से पांच प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हो चुके है. इन प्रखंडों ने निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फ़ैल गया है. सीतामढ़ी के नरहा गांव के लोगों ने सिर्फ भूंजा खाकर काट दिए कई दिन.