बदइंतजामी से करीब 25 लाख लोग 'बंधक', बिहार में जारी बारिश-पानी का कहर
shubhamsc | 30 Sep 2019 11:03 AM (IST)

अगले कुछ घंटे में पटना में बारिश के 100 घंटे पूरे हो जाएंगे. पूरे तीन दिन से पटना में बारिश का कहर है. 80% घरों में पानी घुसा हुआ है. सड़क पर 7-8 फुट पानी जमा हुआ है. 2013 के बाद पहली बार पटना में 177 mm बारिश हुई है. पटना में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है लेकिन उससे पहले हालत ये है कि कार पानी के अंदर है और पानी के ऊपर नाव चल रहे हैं. 25 लाख लोग सरकार और प्रशासन की बदइंतजामी के कारण बंधक बने हुए हैं लेकिन सीएम कहते हैं हौसला रखिए. नेचर का कहर है क्योंकि क्लाइमेट चेंज हो रहा है. हद है. पल्ला झाड़ने का ये नेचर हद है. पटना में नेचर ने नरक बनाया है या पल्ला झाड़ने के नेचर से बना है पटना में नरक. पूरे दिन एबीपी न्यूज पर यही सवाल रहेगा हमारा.
#BiharFlood #BiharRain #Bihar
#BiharFlood #BiharRain #Bihar