Bihar Flood: 1967 के बाद पटना में आई ऐसी भयंकर बाढ़, ABP न्यूज पर देखिए 100 घंटे से नॉन स्टॉप कवरेज
ABP News Bureau | 02 Oct 2019 01:13 PM (IST)
बिहार की राजधानी पटना पांच दिनों से पानी में डूबी हुई है. ऐसी प्रयलंयकारी बाढ़ 1967 के बाद पटना में आई है. पिछले पांच दिनों से लोग घरों में कैद हैं, बारिश थम चुकी है लेकिन पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा. भूख और प्यास से लोगों का बुरा हाल है. एबीपी न्यूज लगातार पटना में बाढ़ और बेबसी की तस्वीरें आप तक पहुंचा रहा है.