Bihar Flood: केंद्रीय मंत्री Ashwini Choubey ने राज्य में आई बाढ़ को ग्रह-नक्षत्रों से जोड़ा, देखिए क्या कहा
ABP News Bureau | 02 Oct 2019 01:33 PM (IST)

बिहार की राजधानी पटना पांच दिनों से पानी में डूबी हुई है. ऐसी प्रयलंयकारी बाढ़ 1967 के बाद पटना में आई है. पिछले पांच दिनों से लोग घरों में कैद हैं, बारिश थम चुकी है लेकिन पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा. भूख और प्यास से लोगों का बुरा हाल है. एबीपी न्यूज लगातार पटना में बाढ़ और बेबसी की तस्वीरें आप तक पहुंचा रहा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इस बाढ़ को लेकर एक बयान दिया है जो काफी चर्चा में हैं. अश्विनी चौबे ने पटना में आई बाढ़ के लिए हथिया नक्षत्र को जिम्मेदार बताया है.