बिहार: गिरिराज सिंह के लिए वोट मांगने बेगुसराय पहुंचे सुशील मोदी, कहा- हमारी लड़ाई तनवीर हसन से है
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 09:42 PM (IST)

बेगूसराय में गिरिराज सिंह के लिए रोड शो करने पहुंचे सुशील मोदी ने कहा कि बेगूसराय में कोई टक्कर नहीं है, बिहार में 2014 से ज्यादा मोदी लहर है. गिरिराज सिंह का मुकाबला तनवीर हसन से है, कन्हैया कुमार और कम्युनिस्ट पार्टी कहीं लड़ाई में ही नहीं हैं. मुम्बई से नाचने-गाने वाले लोग यहां आकर घूम रहे हैं जो मुम्बई में वोट नहीं दिला सकते वो बेगूसराय में कहां से वोट दिला देंगे. यहां सीधी लड़ाई एनडीए और यूपीए गठबंधन के बीच है, बिहार में हमारी लड़ाई आरजेडी से है, तनवीर हसन पिछली बार भी अच्छा वोट लाये थे.