बिहार: फर्जी वोटिंग के शक में हाजीपुर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ABP News Bureau | 06 May 2019 11:06 AM (IST)

देश के सात राज्यों के 51 लोकसभा सीटों पर आज पांचवें चरण में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है. लोकसभा की इन 51 सीटों में से बिहार में पांच सीटों पर आज मतदान होना है. ये सीटें हैं- हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी. खबर है कि हाजीपुर सीट पर मतदान के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. पुलिस ने फर्जी वोटिंग के शक में ये कदम उठाया.