छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने किया एसिड अटैक, 18 लोग बुरी तरह जले, 5 गिरफ्तार
shubhamsc | 28 Aug 2019 02:31 PM (IST)

बिहार के हाजीपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है. छेड़खानी को लेकर एसिड अटैक हुआ है. बताया जा रहा है समुदाय की एक लड़की के साथ दो दिन पहले गांव के दबंगो ने छेड़खानी की थी. जिसके बाद से दूसरी जाति के दबंग कल से ही मारपीट कर रहे थे. आज सुबह कई दबंगो ने एसिड की बोतलों के साथ हमला कर दिया. 18 लोग एसिड के शिकार हुए. 3 महिलाएं भी एसिड अटैक में जख्मी हुई हैं. हमला करने के आरोप में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.