बिहार बोर्ड 12वीं के आर्ट्स के 'टॉपर' गणेश कुमार गिरफ्तार
ABP News Bureau | 02 Jun 2017 10:27 PM (IST)
बिहार टॉपर घोटाला पार्ट 2 में बिहार बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में आर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी से पहले बोर्ड ने गणेश कुमार का रिजस्ट भी सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही फॉर्म में उम्र की गलत जानकारी देने के लिए गणेश कुमार पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.