ABP Results: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे, कौन जीतेगा 2019 का सेमीफाइनल ? देखिए सबसे बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 11 Dec 2018 08:12 AM (IST)

पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में वोटों की गिनती शुरू होने में सिर्फ आधे घंटे से कम का समय बचा है, कुछ देर के इंतजार के बाद पहला आंकड़ा सामने आएगा. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद आज का दिन और दिलचस्प हो गया है क्योंकि कई एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई गई. इन विधानसभा चुनाव के नतीजों को आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है.