अयोध्या विवाद पर बहस की डेडलाइन तय, SC ने कहा- सभी पक्ष 18 अक्टूबर तक जिरह पूरी करें
shubhamsc | 18 Sep 2019 12:03 PM (IST)

अयोध्या मसले पर आज 26वें दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष 18 अक्टूबर तक जिरह पूरी करने का प्रयास करें. ज़रूरत पड़ी तो हम रोज़ाना 1 घंटा अतिरिक्त सुनवाई करेंगे या शनिवार को भी सुनवाई करेंगे. शीर्ष अदालत की टिप्पणी से साफ है कि नवंबर में अयोध्या मसले पर फैसला आ सकता है.