कश्मीर में धोनी की पोस्टिंग, विक्टर फोर्स में रहेंगे, पेट्रोलिंग कि ड्यूटी करेंगे
ABP News Bureau | 25 Jul 2019 02:48 PM (IST)

धोनी को लेकर बड़ी खबर आई है. धोनी क्रिकेट से मोर्चे पर जाना चाहते हैं. लेफ्टिनेंट कर्नल ऑनरेरी हैं इसलिए वो हकीकत में मोर्चे पर जाना चाहते हैं. अब खबर ये है कि धोनी कश्मीर में विक्टर फोर्स में रहेंगे. धोनी को पेट्रोलिंग की ड्यूटी मिली है. वो बाकी सैनिकों के साथ ही रहेंगे. फिलहाल धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त तक मोर्चे पर रहेंगे.