आखिर क्यों सालों से बिछड़ी बहनों की तरह रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा और उमा भारती ? जानिए इस तस्वीर के पीछे की राजनीतिक कहानी
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 09:38 PM (IST)

मध्य प्रदेश के भोपाल में आज केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भावुक मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों एक दूसरे के गले लगकर खूब रोईं. बाद में उमा भारती साध्वी को समझाती और उनके आंसू पोंछते नज़र आईं. कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने साध्वी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह एक महान संत हैं और मैं मूर्ख किस्म की प्राणी हूं.