भोपाल: उमा भारती ने किया साध्वी प्रज्ञा की जीत का दावा, कहा- दीदी मां पहले दिन से ही चुनाव जीत गईं
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 01:40 PM (IST)

मध्य प्रदेश के भोपाल में आज केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भावुक मुलाकात हुई. मुलाकात के दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पैर छूकर उन्हें प्रणाम भी किया. इस दौरान जब उमा भारती से भावुक होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह हम दोनों का निजी विषय है. इस दौरान उमा भारती ने प्रज्ञा को हलवा खिलाकर शुभकामनाएं दीं. उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को दीदी मां कहकर संबोधित किया. उमा भारती ने कहा, ‘’जिस दिन उनके नाम की घोषणा हुई थी, उसी दिन वह चुनाव जीत गईं थी.मैं साध्वी प्रज्ञा के लिए गली-गली में प्रचार करूंगी.’’